कोटपूतली : सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मृत्यु, बीडीएम जिला अस्पताल में थी कार्यरत

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला डॉक्टर की मृत्यु, शनिवार सुबह जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर श्याम मंदिर कट की घटना।
  • मृतक डॉक्टर बृजबाला गुप्ता (45) कर रही थी सड़क पार, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में बतौर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ थी कार्यरत।
  • जयपुर की हैं मूल निवासी, वर्तमान में श्याम मंदिर के पास ही रह रही थी परिवार सहित, पति डॉक्टर विशम्भर गुप्ता भी राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में हैं तैनात।
  • पति व बच्चे गए हुए थे जयपुर, अचानक हुई घटना से मचा हड़कंप, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में जमा हुआ लोगों का तांता।
  • अपने सादगी पूर्ण व्यवहार के लिए जानी जाति थी डॉक्टर गुप्ता, घटना की पीएमओ डॉ. अश्विनी गोयल ने की पुष्टि।
  • परिजनों को दी गई सूचना, शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।