कोटपूतली: मकर सक्रांति पर ग्रामीणों का नवाचार, जरूरतमंद के लिए उपहार मेले की शुरुआत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम नारेहड़ा में मकर सक्रांति के पर्व पर गांव के युवाओं के सहयोग से उपहार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगों ने जो कपड़े काम नहीं आ रहे थे या अतिरिक्त हैं उनका दान किया और जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाये।

कोटपूतली: मकर सक्रांति पर ग्रामीणों का नवाचार, जरूरतमंद के लिए उपहार मेले की शुरुआत

संयोजक संजय सिंह नारेहडा़ ने बताया कि महीने के दूसरे व चौथे रविवार को इस प्रकार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नए या पुराने कपड़े व जूते आदि दान कर सकते है। उपहार टीम में संजय जोशी, बलवंत सिंह, सुनील बासनीवाल, तेजपाल सिंह, हरिओम सिंह, विजय शर्मा, पवन सिंह आदि ने सहयोग किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।