न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रागपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़नगर से एक 20 वर्षीय युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्रागपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रविवार थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद कोटपूतली एएसपी सुमित गुप्ता व डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी हवा सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़नगर से एक 20 वर्षीय युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजीत खान उर्फ अजीज पुत्र मजीद खान, बड़नगर निवासी है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।