न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। बहरोड के जागुवास मोड़ पर स्थित पार्क कैलाश अस्पताल में बहरोड के स्थानीय पत्रकारों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बहरोड़ के पार्क कैलाश अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई थी, जिस पर सूचना पर पहुंचे पत्रकारों ने कवरेज करनी चाही तो अस्पताल प्रशासन ने पत्रकारों को रोक दिया और कैमरे भी छीनने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बहरोड़ के पार्क कैलाश हॉस्पिटल में एक 34 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। युवक को हल्का पेट दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक की मौत होने पर ग्रामीणों व परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया था जिसकी सूचना पर पत्रकार कवरेज करने पहुंचे थे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।