Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सहरिया नृत्य से वेलकम
  • Rajasthan News
  • National

राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सहरिया नृत्य से वेलकम

News Chakra December 5, 2022
भारत जोड़ो यात्रा

राहुल ने कहा- भाजपा- आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं.

News Chakra @ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार रात को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने एमपी बार्डर स्थित चंवली चौराहे पर राहुल गांधी की अगवानी की। रविवार शाम वेलकम सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

दिल है कि मानता नहीं !!

राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सहरिया नृत्य से वेलकम

मंच पर हो रहे इस नृत्य को देखकर राहुल गांधी भी अशोक गहलोत, कमल नाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे। इस दौरान सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक- दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चंचबली चौराहे पर ही रुक गई।

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल ने कहा, यात्रा को खूब प्यार दिया

भारत जोड़ो यात्रा वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर राज्य, हर शहर, हर गांव ने यात्रा को खूब मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा, लोगों ने लेने से मना कर दिया। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा- आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उससे नफरत नहीं करता हूं लेकिन मैं उन्हें देश में नफरत और डर फैलाने नहीं दूंगा।

  • पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब
  • पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • पावटा उपजिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़कर दुख हो रहा है, लेकिन राजस्थान में आकर खुशी हो रही है। हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ नहीं आता, फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर समझ आता है।

कोटपूतली में चौकी से अमाई तक ‘आक्रोश’, भाजपा ने जारी किया यात्रा रुट चार्ट

कमलनाथ ने कहा राजस्थान में गहलोतजी आपकी सरकार है, लेकिन मध्य प्रदेश जितना प्यार यात्रा को नहीं दे पाएंगे। इसके बाद अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा मप्र से भी भव्य निकलेगी। देश में पनप रहे डर को खत्म करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सहरिया नृत्य से वेलकम

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली में चौकी से अमाई तक ‘आक्रोश’, भाजपा ने जारी किया यात्रा रुट चार्ट
Next: Breaking : आगे चल रहे ट्रेलर में घुसा ट्रक, चालक घायल

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.