कोटपूतली में रक्तदान व मेडिकल शिविर पोस्टर का हुआ विमोचन

न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। फ्यूचर अलायंस एन.जी.ओ. की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष पवन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 अप्रैल को तारा माध्यमिक विद्यालय, रसनाली (बानसूर) में होने वाले रक्तदान एवं मेडिकल कैंप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कोटपूतली में रक्तदान व मेडिकल शिविर पोस्टर का हुआ विमोचन

इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसे मुख्य अतिथि श्री श्री 108 सीताराम दास ने अपने कर कमलों से जारी किया। बैठक में शिविर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। 

कार्यक्रम के दौरान फ्यूचर अलायंस एन.जी.ओ  के जिलाध्यक्ष रामकुमार सैनी रसनाली, पत्रकार बिल्लूराम सैनी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष उदय तोंदवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश तोंदवाल, एडवोकेट, योगेश सैनी, विजय सैनी, दयाराम गुर्जर, नवीन कुमार सैनी, जितेंद्र बानसूर, महेंद्र बानसूर, घनश्याम सैनी, संजय हाजीपुर, जितेंद्र सांखला, अजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

शिविर में रक्तदान के साथ-साथ विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने और चिकित्सा परामर्श लेने की अपील की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।