कोटपूतली : शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए छात्रसंघ चुनाव, अब कल खुलेंगी मतपेटियां

कोटपूतली के LBS कॉलेज में 39.98 प्रतिशत व पानादेवी महिला कॉलेज में 44.51 प्रतिशत हुआ मतदान

एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात,
27अगस्त को घोषित होगा चुनाव परिणाम।

कोटपूतली : शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए छात्रसंघ चुनाव, अब कल खुलेंगी मतपेटियां

न्यूज चक्र, कोटपूतली। राजनीति का ककहरा सीखने चुनावी मैदान में उतरे छात्र नेताओं का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। कोरोना काल के चलते दो साल बाद इस बार करवाए गए छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। शुक्रवार को आयोजित हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।

कोटपूतली के LBS कॉलेज में कुल मतदान 39.98 प्रतिशत रहा। जबकि पानादेवी महिला कॉलेज में 44.51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए एहतियात के तौर पर दोनों कॉलेज में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान कोटपूतली एसडीएम ऋषभ मंडल, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव व कोटपूतली, प्रागपुरा, पनियाला व सरूण्ड थाना के थाना अधिकारी मौजूद रहे।

मतदान को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। पानादेवी महिला कॉलेज में सुबह से छात्राओं की कतार मतदान के लिए देखी गई। LBS कॉलेज में मतदान धीमा रहा।

इस दौरान कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों का हुजूम लगा रहा। छात्र अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते रहे। पुलिस ने लाठी फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। इधर, प्रत्याशी छात्र- छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की मनुहार करते दिखाई दिए।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।