न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के दोनों महाविद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है। कोटपूतली एलबीएस कॉलेज में जहां 5958 छात्र-छात्राएं अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। वहीं पाना देवी गर्ल्स कॉलेज में 1658 छात्राएं अपने मतदान का प्रयोग करेंगी।
एलबीएस महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरपी गुर्जर ने बताया कि सुबह 9:00 बजे तक 5.69% मतदान हो चुका है, वहीं एलबीएस कॉलेज की छात्र संघ चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. भावना चौधरी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे तक 6.69% मतदान पूर्ण हो चुका है।
आपको बता दें कि मौके पर कोटपूतली एसडीएम ऋषभ मंडल सहित प्रशासनिक अधिकारी व भारी पुलिस जाब्ता मौजूद है व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।
पल- पल, हर पल की अपडेट के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।