डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रागपुरा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने 16 किलो 712 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से मादक पदार्थ की बिक्री से संबंधित 1 लाख 12 हजार 160 रुपये भी जब्त किए गए।

डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार
डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशों की पालना में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान और विराटनगर वृत्ताधिकारी एम.एन. भरत के सुपरविजन में थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। थाना पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार
डोडा चूरा तस्करी पर प्रागपुरा पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने धनसीराम जाट (32) पुत्र धुडाराम जाट, निवासी थालोडो की ढाणी, तन बड़नगर, थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टे में रखा 16 किलो 712 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके अलावा 1,12,160 रुपये भी जब्त किए गए, जिन्हें पुलिस ने डोडा चूरा की बिक्री से संबंधित राशि बताया है।

इस संबंध में पुलिस थाना प्रागपुरा में मुकदमा संख्या 458/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि मादक पदार्थ की आपूर्ति और बिक्री से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भजनाराम, सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक हरिकिशन तथा कांस्टेबल रामानंद, अशोक और राजकुमार शामिल रहे।

Author