पावटा में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मिकी जयंती

बाल्मिकी नवयुवक मंडल पावटा के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे स्थित वाल्मिकी सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मिकी जयंती हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रघुवीर वाल्मिकी ने की।

पावटा में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मिकी जयंती
पावटा में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मिकी जयंती

समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना की समाज के कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशन में जयंती समारोह को उत्साहपूर्वक आयोजित करने तथा समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समाजबंधुओं ने महर्षि वाल्मिकी जयंती को आपसी सहयोग, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाने का निर्णय लिया।

पावटा में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मिकी जयंती
पावटा में धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मिकी जयंती

समारोह के माध्यम से महर्षि वाल्मिकी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर रोहिताश प्रागपुरा, राकेश वाल्मिकी, मनोज वाल्मिकी, नवल वाल्मिकी, रितिक कुमार, सन्नी वाल्मिकी, सुनील कुमार, अरुण, अभिषेक वाल्मिकी, रोहित, साहिल, गोलू और नितिन वाल्मिकी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Author