BIG BREAKING: प्रागपुरा थाना बना छावनी, नहीं सुलझ रहा क्षतिग्रस्त मूर्ति प्रकरण

BREAKING HIGHLIGHTS

BIG BREAKING: प्रागपुरा थाना बना छावनी, नहीं सुलझ रहा क्षतिग्रस्त मूर्ति प्रकरण

प्रागपुरा थाना बना छावनी। कई थानों की पुलिस तैनात।

मंदिर में मूर्ति टूटने के मामले को लेकर गांव में चल रहा है आक्रोश।

मूर्ति तोड़ने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा जल्द ही पकड़ कर जमानत पर छोड़ दिया गया था। जबकि प्रार्थी पक्ष के लोगो को शांति बनाए रखने का नोटिस दे दिया गया था।

आज सभी नोटिसधारी लोग थाने पर मौजूद होकर गिरफ्तारी देने आये। सम्पूर्ण गांव के लोग उनके समर्थन में थाने के बाहर धूप में बैठे है।

बाहर बैठे लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि डिप्टी ओर ASP द्वारा हमे मीटिंग में बुलाया गया और हमसे शांति बनाए रखने का नोटिस भी दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

नोटिस को खारिज करने में ADM ने असमर्थता जताई।

पूर्व सवाई माधोपुर विधायक और संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल भी पहुचे प्रागपुरा थाने पर।

वर्तमान और पूर्व विधायक दोनों ही है थाने में मौजूद।

ASP रामकुमार कस्वां, डिप्टी दिनेश यादव और कोटपूतली ADM व SDM भी थाने में मौजूद है। अनेक थानों का जाप्ता है मौजूद।

थाने में वज्र वाहन भी कल से ही तैनात है।

BIG BREAKING: प्रागपुरा थाना बना छावनी, नहीं सुलझ रहा क्षतिग्रस्त मूर्ति प्रकरण

प्रागपुरा से एलएन कुमावत की रिपोर्ट

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।