बामनवास में वि़द्युत तार टूटने से हादसा, गेहूं के खेत में लगी आग

दमकल से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी…

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के बामनवास गांव में आज सुबह करीब 11 बजे एक गेंहूं के खेत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से 11 हजार केवी की लाईन गुजर रही है, जिसका तार टूटने से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बामनवास में वि़द्युत तार टूटने से हादसा, गेहूं के खेत में लगी आग

इसी बीच कोटपूतली से पहुंची नगरपालिका की दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

बामनवास में वि़द्युत तार टूटने से हादसा, गेहूं के खेत में लगी आग

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।