अग्रवाल सेवा समिति रघुनाथपुरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे ग्राम चौपाल के समीप समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यवाहक अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि समारोह में श्री बालाजी महाराज का संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा, जिसकी प्रस्तुति प्रागपुरा का नवीन म्यूजिकल ग्रुप देगा। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष हीरालाल सिंघल ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं तय कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में विकास अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रितेश कुमार अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।