मोदी सरकार के 7 साल: कार्यकर्ताओं ने की सेवा दिवस की शुरुआत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। केंद्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में आज से ग्राम इकाई स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर रहे हैं। इस अवसर पर वृक्षारोपण, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, स्वच्छता कार्य तथा स्वास्थ्य से संबंधित सेवा कार्य किए जाने प्रस्तावित है।

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में आज कोटपूतली मुख्य चौराहे पर लोगों को काढ़ा वितरण करने के साथ इसकी शुरुआत की गई है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।