एबीवीपी का ‘मिशन आरोग्य’ अभियान जारी

सीताराम गुप्ता

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। स्थानीय एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘‘सर्वे सन्तु निरामयाः‘‘ के तहत चलाया जा रहा ‘‘मिशन आरोग्य” अभियान सोमवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। जिला संयोजक भीमसिंह पायला ने बताया इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने कच्ची बस्तियों व घरों में जाकर लोगों की ऑक्सीजन लेवल व स्क्रीनिंग कर उनके तापमान व स्वास्थ्य की जांच की। प्रारंभिक लक्षण पाए जाने पर दवाइयां दी गई व सैनिटाइजर मास्क वितरण किए गए।

एबीवीपी का 'मिशन आरोग्य' अभियान जारी
एबीवीपी का 'मिशन आरोग्य' अभियान जारी

इस दौरान जिला महाविद्यालय संयोजक योगेश सेहरा , जिला समिति सदस्य मधुर गोयल, नगर सह मंत्री नरेंद्र लादी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।