राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव

पावटा कस्बे के किले ऊपर सैनियों के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। मृतक राकेश (35) पुत्र छाजूराम कुम्हार मूल रूप से हरियाणा के नांगल चौधरी का निवासी था और पावटा में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले करीब सात महीने से पत्नी और बच्चों के साथ यहां रह रहा था।

राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव
राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की रात वह शराब पीकर करीब नौ-दस बजे घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने रोजाना शराब पीने को लेकर उसे टोका, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रात को खाना खाने के बाद राकेश पत्नी के साथ कमरे में सोने के बजाय बाहर हॉल में सो गया, जबकि पत्नी बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी।

राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव
राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव

सुबह पत्नी और बच्चे उठे तो राकेश कमरे के बाहर हॉल में फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना पुलिस के एएसआई जयराम पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पावटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Author