सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूंड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहिताश (55) पुत्र बंशीधर, जाति अहीर, निवासी चुरी थाना सरूंड को उसके घर से गिरफ्तार किया।

सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्थाई वारंटियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने तत्काल चुरी गांव में आरोपी के ठिकाने पर पहुंचकर दबिश दी और उसे मौके से पकड़ लिया।

सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सरूंड थाना पुलिस की कार्रवाई, छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार रोहिताश के खिलाफ न्यायालय से दो अलग-अलग स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए उसे पृथक-पृथक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले करीब छह माह से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

पुलिस टीम अब आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Author