BIG BREAKING: KOTPUTLI स्कूल व्याख्याता को गोली मारी, हमलावर फरार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के नजदीक चिमनपुरा गांव में एक स्कूल व्याख्याता को गोली मारे जाने के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार नारेहड़ा के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के व्याख्याता नटवर यादव विद्यालय से अपने गांव कायमपुरा जा रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और फिर उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली व्याख्याता की जांघ में लगी। घायल व्याख्याता को अब कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज किया जा रहा है।

BIG BREAKING: KOTPUTLI स्कूल व्याख्याता को गोली मारी, हमलावर फरार

बीडीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायल व्याख्याता का इलाज करा रहे व्याख्याता के भाई अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग करने वाले लड़के विद्यालय के ही बताए जा रहे हैं जो पिछले साल व्याख्याता के पास पढ़ते थे, हालांकि विवाद किस बात को लेकर था या मामले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

कोटपूतली पुलिस भले ही दूसरों को जिम्मेदारी का सर्टिफिकेट बांटे लेकिन कोटपूतली क्षेत्र में अपराध की ‘जिम्मेदारी’ तो पुलिस को ही लेनी होगी। कोटपूतली उपखंड क्षेत्र में आए दिन गैर लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, हालांकि पुलिस ऐसे मामलों का खुलासा करने में कामयाब रही है लेकिन अवैध हथियारों की छात्रों तक पहुंच यह बता रही है कि पुलिस इसके लिए कितनी ‘जिम्मेदार” है।

(समाचार से जुड़े अपडेट के लिए देखते रहिए न्यूज़ चक्र)

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

2 thoughts on “BIG BREAKING: KOTPUTLI स्कूल व्याख्याता को गोली मारी, हमलावर फरार”

  1. Jimmedari ke certificate bantne wale additional SP sahab kuchh Corona jimmedari SE bahar apradh niyantran KO bhi Dekh liya Karo.

Comments are closed.