कोटपूतली में श्री कृष्णम एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 548 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में स्थित श्री कृष्णम एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक द्वारा आज एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 548 मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच व परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयों का लाभ लिया।

कोटपूतली में श्री कृष्णम एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 548 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल ने शिरकत की। इस अवसर पर उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती पटेल ने चिकित्सकों के कार्य को समाज सेवा का सर्वोच्च रूप बताते हुए कहा, “डॉक्टर भगवान का रूप होता है और जनसेवा ही उसका परम धर्म। मैं आशा करती हूं कि आप सभी आगे भी इसी नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते रहेंगे।”

कोटपूतली में श्री कृष्णम एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 548 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

शिविर में डॉ. पुष्कर राज गुर्जर, डॉ. पुरुषोत्तम पोसवाल, डॉ. संतोष पटेल, डॉ. संजय रावत, डॉ. विकास गुर्जर, डॉ. शुभम गौड़ व डॉ. महेश कसाना सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

चिकित्सा शिविर के संचालन में नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमार गुर्जर, सुन्दर कसाना, सुनील सैनी सहित वृद्धाश्रम संचालक हरिराम अवाना, सचिन, नरेश गुर्जर, रामसिंह गुर्जर और राकेश सैनी का विशेष सहयोग रहा।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा तथा उन्होंने चिकित्सकीय सेवा के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

2 thoughts on “कोटपूतली में श्री कृष्णम एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 548 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ”

Comments are closed.