कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस आज : विशाल रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम

कोटपूतली के हाउसिंग बोर्ड में सजाया विशाल पांडाल, बांटे जाएंगे 11 हजार निशुल्क पौधे, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 1 अगस्त। कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस इस बार सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी अपेक्षित है।

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस आज : विशाल रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11,000 पौधों के वितरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। यह पहल क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से की जा रही है। स्थानीय स्वयंसेवी संगठन व स्कूली छात्र भी इस अभियान में भाग लेंगे।

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस आज : विशाल रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम
जयपुर गणेश जी के मंदिर में धोक लगाकर की दिन की शुरुआत

कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान देश-प्रदेश से कई जनप्रतिनिधियों, नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस आज : विशाल रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम
जयपुर से कोटपूतली के बीच हो रहा जगह-जगह स्वागत। करीब 1:00 बजे पहुंचेंगे कोटपुतली

आयोजन समिति के अनुसार, यह पूरा कार्यक्रम विधायक हंसराज पटेल के जनसेवा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण के प्रति समर्पण को समर्पित रहेगा। विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, करण पटेल, महराम गुर्जर, सहित आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है ताकि यह दिन समाज हित में यादगार बन सके।

देखें विधायक हंसराज पटेल का आज का कार्यक्रम

कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल का 57वां जन्मदिवस आज : विशाल रक्तदान व पौधारोपण कार्यक्रम

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।