कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 30 व 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

भारी बारिश की चेतावनी पर लिया गया फैसला

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़, 30 जुलाई 2025। मौसम विभाग जयपुर द्वारा जिले में 30 व 31 जुलाई को अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 30 व 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को इस आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि विद्यालय प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य संबंधित स्टाफ को आवश्यक सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यदि कोई संस्था या केंद्र इस आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग और समस्त उपखंड अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह निर्णय जिले में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है।

देखें आदेश प्रति

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 30 व 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।