न्यूज़ चक्र. जिला कोटपूतली – बहरोड, जयपुर जिले से अलग होने के बाद शुक्रवार को कोटपूतली- बहरोड को यही नई पहचान मिली. अब कोटपूतली के राजकीय एलबीएस महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में सोमवार को नवगठित जिला कोटपूतली- बहरोड का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल संबोधित करेंगे.

इसके साथ ही प्रशासनिक जिला ओएसडी का पद जिला कलेक्टर एवं पुलिस ओएसडी का पद एसपी में बदल जाएगा. ऐसे में आईएएस शुभम चौधरी कोटपूतली- बहरोड जिले की पहली जिला कलेक्टर व आईपीएस रंजीता शर्मा पहली पुलिस कप्तान होंगी.
कार्यक्रम के दौरान कोटपूतली बहरोड जिले के शुरू होने का आगाज जिला प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल एवं क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में होगा. इसको लेकर विशेष कार्यक्रम की तैयारियां भी की जा रही है.

गौरतलब है कि कोटपूतली के पनियाला में बनने वाला मिनी सचिवालय जब तक तैयार नहीं होता तब तक अस्थाई रूप से जिला कलेक्टर का कार्यालय नगर परिषद भवन में संचालित होगा. शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए नवीन पदों की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है, तो वहीं अन्य तैयारियों के लिए भी पूरा प्रशासनिक अमला जोर शोर से जुटा हुआ है.
- पावटा के पास बुचारा में तेंदुए का आतंक, 10 बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
- भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
- नीट पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
- महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने से एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ड्यूटी से हटाए गए, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
- पावटा क्षेत्र के जीएल यादव को डिजिटल लर्निंग अभियान में मिली बड़ी जिम्मेदारी
