न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आगामी 16 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत कोटपूतली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना द्वारा रविवार को प्रचार रथ रवाना किया गया।

कसाना ने बताया कि उक्त रथ क्षेत्र के विभिन्न गाँव व ढ़ाणियों समेत कस्बे के वार्डो में जाकर आमजन को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से अवगत करवाते हुए परिवर्तन संकल्प यात्रा की विशाल जनसभा में आमंत्रित करेगा। साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार भी करेगा।
- बालनाथ आश्रम में सनातन संस्कृति के विराट आयोजन का भूमि पूजन
- कोटपूतली-बहरोड़ में चार बूथों पर कल पुनर्मतदान, रात 9 बजे से आएंगे नतीजे
- बानसूर के बाढ़मिलकपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा, दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल
- जिला परिषद चुनाव में खिला रामनिवास यादव की किस्मत का फूल
- बहरोड़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम 2026: सभी वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची