दिल्ली जयपुर हाईवे पर देर रात करीब 3:00 बजे हुआ हादसा
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली बहरोड़। बीती रात करीब 3:00 बजे दिल्ली जयपुर हाईवे पर दौड़ती एक स्लीपर बस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी सवारियां बस से बाहर निकल गई, हालांकि सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।

हादसा दिल्ली जयपुर हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र के मोलाहेड़ा गांव के समीप हुआ। पनियाला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक स्लीपर बस जो दिल्ली से अजमेर की तरफ जा रही थी, मौलाहेड़ा गांव के पास अचानक से बस में आग लग गई। बस चालक अंगद सिंह ने पुलिस को बस में आग लगने का कारण बस के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट होना बताया है। हालांकि पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस में आग लगते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। समय रहते कोटपूतली से पहुंची दमकल ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया था, लेकिन इस दौरान बस में रखा सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।
- कोटपूतली में बिना एफएमजीई पास किए डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज, फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में तीन गिरफ्तार
- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आकाशवाणी कोटपूतली में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
- राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का चुनाव पार्षद ही करेंगे, पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार : झाबर सिंह खर्रा
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संगठन विस्तारित
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अधिवक्ता सतीश निमोरिया को 23 अगस्त को मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’