Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Sunil Chhetri | भारत विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए मजबूत और ज्यादा तैयार है: सुनील छेत्री
  • SPORTS

Sunil Chhetri | भारत विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए मजबूत और ज्यादा तैयार है: सुनील छेत्री

News Chakra November 13, 2023
Sunil-Chhetri-भारत-विश्व-कप-क्वालीफायर्स-के-लिए-मजबूत.webp

FIFA World Cup 2026 Sunil Chhetri

सुनील छेत्री

Loading

नई दिल्ली: भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) का मानना है कि फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) क्वालीफायर्स के अगले दौर में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम (Indian Football Team) इस बार पूर्व की तुलना में अधिक मजबूत और अधिक तैयार है। भारतीय टीम फीफा विश्व कप 2026 और एएफसी एशिया कप सऊदी अरब 2027 के संयुक्त क्वालिफिकेशन में भाग लेगी। दूसरे दौर के इन मुकाबलों में 39 वर्षीय छेत्री टीम की अगुवाई करेंगे। भारत अपना पहला मैच गुरुवार को कुवैत के खिलाफ खेलेगा।

इस दिग्गज फुटबॉलर ने कहा कि घरेलू मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से टीम को अधिक स्थायित्व मिला है। छेत्री ने सोमवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा,‘‘ पिछले 6 से 8 महीनों के बीच में जो कुछ हुआ उससे टीम के मनोबल का पता चलता है। कई खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह पक्की की और यही वजह है कि इस बार हम अधिक तैयार हैं।” उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा विश्व कप क्वालीफायर ऐसे समय में हो रहे हैं जब हमने काफी मैच खेले हैं। यह सब चीजें काफी मायने रखती हैं।”

भारत को कुवैत, कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने हैं और कप्तान ने कहा है कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा या बुरा हो सकता है लेकिन टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों के दबाव में नहीं आएगी। छेत्री ने कहा,‘‘हमने कुछ महीने पहले कुवैत के खिलाफ दो मैच खेले, इसलिए हम उनके खेल की अच्छी समझ रखते हैं। पिछले तीन वर्षों में हमने कतर के खिलाफ कम से कम तीन मैच खेले हैं और इससे भी मदद मिलेगी। हम अफगानिस्तान को अच्छी तरह से जानते हैं। हमने उनके खिलाफ काफी मैच खेले हैं।”

छेत्री ने कहा,‘‘इसलिए मेरा मानना है कि जब भी हम इन टीमों के खिलाफ खेलते हैं तो हमें इसको लेकर हैरानी नहीं होती कि हम किन टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। कुवैत को छोड़कर हमें अफगानिस्तान और कतर के खिलाफ विदेशी मैदानों पर खेलने का अनुभव है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली में गाजर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
Next: ICC World Cup 2023 Semifinal | मुंबई में टिकटों की कालाबाजारी, 4 गुना कीमत पर बिके वर्ल्ड कप सेमीफाइ…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.