सांसद राठौड़ के जन्मदिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामवासियों को मिला फायदा

न्यूज चक्र, कोटपूतली। क्षेत्रीय सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर तहसील के ग्राम सरूण्ड ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता उदयसिंह तंवर ने बताया कि थानागाजी के सरदार पटेल आई, डेन्टल एवं जनरल हाॅस्पिटल के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्राम के सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।

On the birthday of MP Rathore

चिकित्सा शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिल शारण, नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. साजन व चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुशील शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने चिकित्सा टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए, इससे विशषकर बच्चों, बुजुर्गो व महिलाओं को लाभ मिलता है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।