Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India Vs Australia | आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 में भारतीय गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
  • SPORTS

India Vs Australia | आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 में भारतीय गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

News Chakra November 25, 2023
India-Vs-Australia-आस्ट्रेलिया-के-खिलाफ-दूसरे-T20-में.webp

t20

Loading

तिरूवनंतपुरम: पहले मैच में औसत प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा गेंदबाज आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे । भारत (India) ने विशाखापत्तनम में पहला मैच दो विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली थी ।

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़कर हालांकि बाकी भारतीय गेंदबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके । ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हालात बहुत अलग नहीं होंगे लिहाजा भारतीय गेंदबाजों को एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा । पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमश: 10 . 25 और 12 .50 की औसत से रन दिये जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13 .50 प्रति ओवर की औसत से रन दे डाले ।

टी20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिये बहुत कुछ नहीं होता लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा। भारत को श्रृंखला में बढत बनानी है तो इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा । यह असंभव भी नहीं है क्योंकि मुकेश ने विविधता के साथ ऐसा कर दिखाया है । दूसरे गेंदबाजों को भी उनके नक्शेकदम पर चलना होगा ।

लंबे समय बाद शीर्ष स्तर पर खेलने का कारण दिया जा सकता है लेकिन आजकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम ऐसा है कि खिलाड़ी को सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहना होता है । बिश्नोई को समझना होगा कि वह सिर्फ गुगली पर निर्भर नहीं रह सकते क्योंकि बल्लेबाज उन्हें भांप लेते हैं । उन्हें इसमें बदलाव करना होगा । हाल ही में वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध ने नेट पर शीर्ष खिलाड़ियों को देखा है लेकिन उनकी गेंदबाजी में कुछ नयापन नजर नहीं आया । बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया ।

भारत को उनसे लगातार ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी । पहले मैच में रन आउट हुए रूतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा भी अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे । दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के लिये जोश इंगलिस ने शतक जमाकर टी20 विश्व कप के लिये तैयारी पुख्ता की । स्टीव स्मिथ को पारी की शुरूआत के लिये भेजने का फैसला सटीक नहीं रहा । उन्होंने 41 गेंद में 52 रन जरूर बनाये लेकिन उनकी पारी सहज नहीं रही । गेंदबाजों में जेसन बेहरेनडोर्फ को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा । ऐसे में लेग स्पिनर एडम जम्पा को तनवीर संघा की जगह उतारा जा सकता है । टीमें : 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Senior National Hockey Championship | राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचा पंजाब, हरमनप्…
Next: Paris Olympics 2024 | भारतीय पहलवानों के लिए नई चुनौती, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अब ऐसे होगा पहलवानो…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.