जलती चिता से अंगारे उठा लाया युवक, गांव में फेंके, पुलिस ने लिया हिरासत में

न्यूज चक्र, शाहजहांपुर। अलवर के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में गांव के एक युवक ने जलती चिता से अंगारे उठाकर गांव में ही लोगों के घरों के बाहर फेंक दिए। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया।

A young man brought embers with a burning pyre


जानकारी के मुताबिक फौलादपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह की माता का गुरूवार को देहांत हो गया था, जिसका गांव के शमसान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि गांव का ही एक युवक चिता से जलते अंगारे उठा लाया और रात को लोगों के घरों के बाहर पटक दिए। परिजनों व ग्रामीणों ने इसे अपशकुन मानते हुए आरोपी युवक से विरोध जताया तो वह ग्रामीणों से उलझ गया।

ग्रामवासी घासीराम, सुल्तान सिंह,पृथ्वी सिंह, विद्यासागर यादव, पूर्व सरपंच सुंदरपाल यादव, पवन पंच, राधेश्याम, जयकिशन, ओमप्रकाश, जगदीश, अमरसिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर पहुंची ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक ने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस जांच करेगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।