Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Shreyanka Patil | श्रेयंका पाटिल को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मिला मौका, देश के लिए विश्‍व कप और …
  • SPORTS

Shreyanka Patil | श्रेयंका पाटिल को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मिला मौका, देश के लिए विश्‍व कप और …

News Chakra December 4, 2023
Shreyanka-Patil-श्रेयंका-पाटिल-को-पहली-बार-भारतीय-टी20.webp

Shreyanka Patil

Loading

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शुरुआती सत्र में अपने हरफनमौला खेल से प्रभावित करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) का ख्वाब देश के लिए विश्व कप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है।

श्रेयंका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीम के लिए डब्ल्यूपीएल में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी से छह विकेट चटकाये थे। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। श्रेयंका ने अमेजन गयाना वॉरियर्स के लिए चार मैचों में नौ विकेट लिये। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 10 दिसंबर को वानखेड़े मैदान पर खेली जाने वाली श्रृंखला के लिए वह भारतीय टीम में शामिल हुई है। 

यह भी पढ़ें

श्रेयंका ने इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत महिला ए की तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमेशा से मेरा पहला लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना रहा है। मैं चैम्पियन बनने वाली टीम का हिस्सा होना चाहती हूं। मैं इसके लिए मेहनत कर रही हूं। जब ओलंपिक होगा तब मेरा लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का होगा।”

लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किया गया है। इंग्लैंड ए के खिलाफ पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी श्रेयंका ने कहा, ‘‘मैं अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत कर रही हूं। इन मैचों (इंग्लैंड ए के खिलाफ) में मैं बल्ले से अच्छा नहीं कर सकी लेकिन मुझे अपनी प्रक्रिया पर भरोसा है। मुझे लगता है कि मै सहजता से बडे शॉट खेल सकती हूं, क्योंकि मैंने पहले भी ऐसा किया है।”



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Arshdeep Singh | आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले अर्शदीप बोले- मैथ्यू वेड के लिए बनाया था खास प्लान
Next: Junior World Championship | जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में अमीषा, प्राची और हार्दिक ने जीते रजत पदक, 9…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.