सीएलजी बैठक में भी उठा जाम का मुद्दा

न्यूज चक्र, कोटपूतली। स्थानीय थाना सीएलजी (CLG) सदस्यों की बैठक शनिवार को थाना परिसर में एसएचओ दिलीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने कस्बे में विभिन्न मार्गो पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से अवगत करवाते हुए परिवहन की व्यवस्था को सुचारू करवाये जाने के लिए अतिरिक्त जाप्ता लगाये जाने की माँग की। इस पर थानाधिकारी ने यातायात पुलिसकर्मियों की शीघ्र तैनाती का आश्वासन दिया।

बैठक में असामाजिक तत्वों, शराबियों पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही सीएलजी सदस्य समय-समय पर अपने सुझाव दे सकें इसके लिए सीएलजी सदस्यों के कार्ड बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ओमप्रकाश सैन, राजेन्द्र यादव, हरिप्रसाद सोनी, प्रेमचंद बंसल, महेन्द्र छेपट, शीशराम सरपंच, संतोष बंसल, अमरसिंह कुमावत, सत्यनारायण कौशिक, रोहिताश्व लाम्बा, जितेन्द्र जोशी, मनोज, भूपेन्द्र आदि सीएलजी सदस्य मौजुद थे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।