रक्तदान समाज को मानवतावादी बनाता है- यादव

न्यूज चक्र, कोटपूतली। निकटवर्ती ग्राम पाटन में शनिवार को युवा जन जागृति समिति के द्वारा तृतीय विशाल रक्तदान शिविर व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री व क्षेत्रिय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में युवा नेता मधुर यादव ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना एक सभ्य समाज का घोतक है। रक्तदान हम सबको व पूरे समाज को मानवतावादी बनाता है। इससे मनुष्य के भीतर एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिये। इस मौके पर मुख्य अतिथि यादव का ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन भी किया गया। समिति सदस्यों ने युवाओं की विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन पत्र भी यादव को सौंपा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।