Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 Auction | IPL नीलामी में शामिल होंगे 333 खिलाड़ी; हर्षल, शार्दुल और उमेश का सर्वाधिक बेस प्…
  • SPORTS

IPL 2024 Auction | IPL नीलामी में शामिल होंगे 333 खिलाड़ी; हर्षल, शार्दुल और उमेश का सर्वाधिक बेस प्…

News Chakra December 11, 2023
IPL-2024-Auction-IPL-नीलामी-में-शामिल-होंगे-333.webp

Harshal Patel, Shardul Thakur and Umesh Yadav

Loading

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं जिन्हें दो करोड रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है। हर्षल को दो साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी। फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।

इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। जो 77 स्थान उपलब्ध है उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की फिर से अधिक मांग होगी क्योंकि विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड, विकेटकीपर जोस इंग्लिश और स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दो करोड रुपए के आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

रचिन रविंद्र का बेस प्राइस 50 लाख रुपए

जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी और बल्लेबाज़ रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं। कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं। इनमें इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपए है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें

वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है। उनके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं। अधिकतर आईपीएल में ही खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी को 20 से 30 लाख रुपए आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Anurag Thakur | ‘बृज भूषण के करीबी संजय को ना लड़ने दिया जाए WFI चुनाव’, बजरंग और साक्षी का अनुराग ठा…
Next: IND vs SA 2nd T20 | आज खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, जानें किसके लिए मददगा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.