Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA 2nd Test | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, गेंदबाजों से बेहतर प…
  • SPORTS

IND vs SA 2nd Test | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, गेंदबाजों से बेहतर प…

News Chakra January 2, 2024
IND-vs-SA-2nd-Test-साउथ-अफ्रीका-के-खिलाफ.webp

IND vs SA 2nd Test indian Bowler

IND vs SA 2nd Test (PIC Credit: social media)

Loading

केपटाउन: पहले टेस्ट (IND vs SA 1st Test) में शर्मनाक हार के बाद वापसी के लिये भारतीय गेंदबाजों (Indian Bowlers) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट (IND vs SA 2nd Test) में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि विश्व चैम्पियनशिप (World Test Championship) अंक तालिका में ऊपर आने का रास्ता बन सके।   

इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023.25 चक्र में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर है जबकि भारत छठे स्थान पर है। हरफनमौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वापसी से मध्यक्रम संतुलित होगा और बीच के ओवरों में पुरानी कूकाबूरा से वह प्रभावी साबित होंगे। भारत के लिये तीसरे और चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका अहम होगी। प्रसिद्ध कृष्णा अभी टेस्ट क्रिकेट के लिये तैयार नहीं हैं और शार्दुल ठाकुर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।  

बल्लेबाजों में शीर्ष तीन यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के खराब फॉर्म ने टीम की चिंता बढा दी है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के बाउंसर झेलने होंगे। पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल और दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़कर भारत का कोई बल्लेबाज सेंचुरियन में अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर सका। नये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में एक हार और एक ड्रॉ के बाद भारत जीत के लिये बेताब होगा। इस मैदान पर हालांकि पिछले छह में से चार मैच भारत गंवा चुका है।   

यह भी पढ़ें

पिछले छह सप्ताह कप्तान रोहित शर्मा के लिये अच्छे नहीं रहे हैं जो वनडे विश्व कप फाइनल की हार के बाद उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सेंचुरियन में ढाई दिन के भीतर टेस्ट में पारी और 32 रन के अंतर से हार ने उनकी समस्यायें बढा दी है । अब ऐसे में नये साल की शुरूआत यहां न्यूलैंड्स पर जीत के साथ करने के लिये वह बेताब होंगे। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है । इस टेस्ट के बाद विदा ले रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर नहीं चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद यहां टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ कराने वाले रोहित भारत के दूसरे कप्तान बनें।   

यहां टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि तापमान 33.34 के बीच है और पिच पर हरी घास है। यह पिच बल्लेबाजों की मददगार हो सकती है जिस पर स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। ऐसे में जडेजा के फिट होने पर टीम में रविचंद्रन अश्विन को रखने के कोई मायने नहीं है। रोहित को यह भी देखना होगा कि वह अपने विशेषज्ञ बल्लेबाजों पर भरोसा करके शार्दुल और प्रसिद्ध की जगह मुकेश कुमार या आवेश खान को जगह देंगे। मुकेश ने नेट पर अतिरिक्त अभ्यास किया और वह शार्दुल से अधिक प्रभावी है । वहीं आवेश लाल गेंद से अतिरिक्त उछाल का फायदा उठा सकते हैं।   

बल्लेबाजों की मददगार पिच पर एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डि जोर्जी, कीगन पीटरसन पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। ऐसे में नयी गेंद की भूमिका अहम होगी। जसप्रीत बुमराह दुआ करेंगे कि आसमान में बादल घिरे हों और पहले टेस्ट की तरह वह बदकिस्मत साबित नहीं हो जब भारत की फील्डिंग भी लचर साबित हुई थी। कप्तान रोहित को बल्लेबाजी में अपना हुनर दिखाना होगा। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने उन्हें बार बार परेशान किया है । लुंगी एंगिडि भी उतने ही खतरनाक गेंदबाज हैं। विराट कोहली पहले टेस्ट में अच्छे फॉर्म में दिखे और यहां उन्हें टिककर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी। 

टीमें : 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन (दूसरा टेस्ट)।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, कीगन पीटरसन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेविड बेडिंघम।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 . 30 पर शुरू होगा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: David Bedingham | विराट कोहली की तकनीक से क्रिकेट का गुर सीख रहे बेडिंगहम, न्यूलैंड्स में शतक जमाने …
Next: Hardik Pandya Health Update | रोहित शर्मा नहीं बनेंगे कप्तान, हार्दिक पंड्या की होगी वापसी; वर्कआउट …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.