Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Hardik Pandya Health Update | रोहित शर्मा नहीं बनेंगे कप्तान, हार्दिक पंड्या की होगी वापसी; वर्कआउट …
  • SPORTS

Hardik Pandya Health Update | रोहित शर्मा नहीं बनेंगे कप्तान, हार्दिक पंड्या की होगी वापसी; वर्कआउट …

News Chakra January 2, 2024
Hardik-Pandya-Health-Update-रोहित-शर्मा-नहीं-बनेंगे-कप्तान.webp

Hardik Pandya Team India

हार्दिक पंड्या (Designed Photo)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Health Update) ने अब तक खेल के मैदान पर वापसी नहीं की है। उनके चोट को लेकर आए दिन कई तरह के रिपोर्ट्स सामने आते हैं। इसी बीच पता चला है कि जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें वह जिम में पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं। उन्हें फिटनेस ट्रेनिंग करते देख फैंस के ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है। हार्दिक की इस तस्वीर से यह समझ आता है कि हार्दिक पंड्या की जल्द ही मैदान पर वापसी हो सकती है। 

Hardik Pandya has resumed his training. pic.twitter.com/DQ00laPBw1

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 2, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में आए एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि शायद ही हार्दिक पंड्या आईपीएल में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पंड्या का आईपीएल में खेलना मुश्किल नज़र आ रहा था। लेकिन, अब उनके इस फोटो ने लोगों के मन में उम्मीद की किरण लाई है। अगर पंड्या पूरी तरह फिट हो गए तो वह आईपीएल खेलते दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर है। इस दौरे पर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से नहीं जा पाए थे। लेकिन, अब इस सीरीज के बाद टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होना है।भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टी20 11 जनवरी को होगा। लेकिन इस सेरिएस में हार्दिक पंड्या खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही वापसी कर सकते हैं। जो कि मुंबई इंडियंस के लिए भी अच्छी खबर है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 2nd Test | साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, गेंदबाजों से बेहतर प…
Next: Zagreb Open | जगरेब ओपन के लिए 13 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम का ऐलान, 10 से 14 जनवरी तक चलेगा टूर्नाम…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.