मोलाहेडा में कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

मेरा गाँव- मेरी जिम्मेदारी अभियान की खुशी बांट रहा प्रशासन

रिपोर्ट- सीताराम गुप्ता

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे मेरा गाँव- मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोलाहेड़ा में सरपंच के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश यादव, तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा व पनियाला थानाधिकारी इन्द्राज सिंह आदि का अभिनन्दन किया।

मोलाहेडा में कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

अतिथियों द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रही आशा सहयोगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पीईईओ व बीएलओ का स्वागत सम्मान किया गया। एएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान समारोह शुरू किया गया है। जिसके तहत इन सभी के साथ- साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साकर्मियों एवं चैक पोस्ट वॉरियर्स का भी सम्मान किया जायेगा।

मोलाहेडा में कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मौलाहेड़ा ग्राम में फ्लैग मार्च भी किया गया। बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उप सरंपच, वार्ड पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।