Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • World Athletics Championship | नीरज चोपड़ा के ‘इस’ सुझाव से एथलेटिक्स में झंडे गाड़ सकता है भारत, जान…
  • SPORTS

World Athletics Championship | नीरज चोपड़ा के ‘इस’ सुझाव से एथलेटिक्स में झंडे गाड़ सकता है भारत, जान…

News Chakra January 25, 2024
World-Athletics-Championship-नीरज-चोपड़ा-के-इस-सुझाव-से.webp

Neeraj-Chopra-said-on-India-should-host-global-athletics-competitions-in-two-to-three-years

नीरज चोपड़ा (File Photo)

Loading

नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स (Global Athletics Competitions) को पहचाने दिलाने वाले ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अब चाहते हैं कि देश आगे बढ़ते हुए अगले दो से तीन साल में वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी करे। भारत 2029 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है लेकिन चोपड़ा ने कहा कि देश इससे पहले छोटे स्तर की अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकता है।

‘स्विट्जरलैंड पर्यटन’ द्वारा कराए गए साक्षात्कार में चोपड़ा ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर हम 2029 विश्व एथलेटिक्स की मेजबानी करेंगे अच्छा होगा लेकिन 2029 में अभी काफी समय है। मुझे लगता है कि भारत इससे पहले (विश्व एथलेटिक्स की) कॉन्टिनेंटल टूर प्रतियोगिता जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिता (कॉन्टिनेंटल टूर प्रतियोगिता जैसी) से भारतीय प्रशंसकों की एथलेटिक्स में रुचि बनी रहेगी। अगर ट्रैक एंव फील्ड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट भारत आएंगे और भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो यह देश के एथलीट और प्रशंसकों के लिए अच्छा होगा।”

यह भी पढ़ें

कॉन्टिनेंटल टूर ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की वार्षिक सीरीज है जिसका आयोजन विश्व एथलेटिक्स के तत्वावधान में होता है। यह डायमंड लीग के बाद अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिताओं का दूसरा स्तर है। गत विश्व चैंपियन चोपड़ा ने कहा कि भारत में वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रशंसकों के बीच जागरूकता पैदा होगी।

उन्होंने कहा कि डायमंड लीग जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण या स्ट्रीमिंग भारतीय प्रशंसकों का आसानी से उपलब्ध होना चाहिए विशेषकर उन प्रतियोगिताओं का जहां भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हों। इस साल पेरिस खेलों में ओलंपिक स्वर्ण का बचाव करने की तैयारी कर रहे चोपड़ा ने कहा कि वह मई में प्रतिस्पर्धा शुरू करेंगे। इसका मतलब हुआ कि उनका ओलंपिक पूर्व प्रतियोगिता कार्यक्रम दो महीने या इससे कुछ अधिक होगा। पेरिस खेल 26 जुलाई से शुरू होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अब तक अंतिम योजना नहीं बनाई है। संभवत: हम मार्च में ऐसा करेंगे। लेकिन संभावना है कि मैं मई में प्रतिस्पर्धा शुरू करूंगा।” डायमंड लीग का दोहा चरण 10 मई से शुरू होगा।  छब्बीस साल के चोपड़ा पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अभी स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं जहां वह ज्यूरिख में महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से भी मिले। वह जल्द ही ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे।

चोपड़ा ने फेडरर से मुलाकात के संदर्भ में कहा, ‘‘ज्यूरिख में रोजर फेडरर से मिला सपना साकार होने की तरह था। मैंने हमेशा उनके कौशल, सच्ची खेल भावना और दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की है।” उन्होंने कहा, ‘‘जिस चीज ने मुझे सबसे अधिक प्रेरित किया वह थी उनकी विनम्रता और उनका सहज आकर्षण जिसने मुझे उनकी उपस्थिति में बहुत सहज महसूस कराया। मैदान पर और बाहर अपने-अपने जुनून और जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करते हुए हमने बहुत अच्छा समय बिताया।”

चोपड़ा स्विट्जरलैंड पर्यटन के भारत के ‘मैत्री दूत’ (फ्रेंडशिप एंबेसडर) हैं। यह पूछने पर कि वह ओलंपिक से पहले अपने खेल के किस पहलू पर काम करना चाहेंगे, चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं अपनी तकनीक और फिर मजबूती पर काम करूंगा।” उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही मैच चोट मुक्त रहना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों में कुछ हल्की चोट लगी हैं जिससे मेरे कार्यक्रम में व्यवधान पड़ा। इसलिए चोट से बचाने के लिए मुझे छोटी-मोटी एक्सरसाइज भी करनी होगी।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 1st Test | अक्षर पटेल की जादुई गेंद से दुनिया रह गई हैरान, इंग्लैंड परेशान- देखें वीडियो
Next: Under-19 World Cup 2024 | अंडर-19 विश्व कप में भारत का जलवा कायम, आयरलैंड को 201 रन से रौंदा, दर्ज क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.