Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Under-19 World Cup 2024 | अंडर-19 विश्व कप में भारत का जलवा कायम, आयरलैंड को 201 रन से रौंदा, दर्ज क…
  • SPORTS

Under-19 World Cup 2024 | अंडर-19 विश्व कप में भारत का जलवा कायम, आयरलैंड को 201 रन से रौंदा, दर्ज क…

News Chakra January 25, 2024
Under-19-World-Cup-2024-अंडर-19-विश्व-कप-में-भारत.webp

IND vs IRE under-19 world cup

अंडर-19 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से रौंदा (Photo Credit: BCCI/X)

Loading

ब्लोमफोंटेन: भारत का अंडर-19 विश्व कप (Under-19 World Cup 2024) में जलवा जारी है। वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच में इंडिया की टीम ने गुरुवार को आयरलैंड (IND vs IRE ) को 201 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 302 रन  रन बनाये थे। भारत की तरफ से मुशीर खान (Musheer Khan) ने शानदार शतक जड़ा। वहीं, भारत के 302 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड को नमन तिवारी और स्वामी पांडे की धारदार गेंदबाजी ने बैक फूट पर लाकर रख दिया। आयरलैंड की टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तिवारी (53 रन पर चार विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर पांडे (21 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 29.3 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेनियल फोर्किन ने सर्वाधिक नाबाद 27 रन बनाए।

2⃣ in 2⃣ for #BoysinBlue 😎

A fine 4-wicket haul from Naman Tiwari helps #TeamIndia register a 201-run win over Ireland U19.

📸 ICC/Getty Images

Scorecard ▶️ https://t.co/x26Ah72jqU#INDvIRE | #U19WorldCup pic.twitter.com/te6Oy2FQfX

— BCCI (@BCCI) January 25, 2024

टीम ने 45 रन तक ही आठ विकेट गंवा दिए थे और उसकी हार का अंतर और बड़ा हो सकता था लेकिन फोर्किन ने ओलिवर रिली (15) के साथ नौवें विकेट के लिए 39 और लिन लुटोन (07) के साथ अंतिम विकेट के लिए 16 रन जोड़कर टीम का स्कोर तिहरे अंक तक पहुंचाया। फोर्किन और रिली के अलावा दोनों सलामी बल्लेबाज जोर्डन नील (11) और रेयान हंटर (13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

इससे पहले भारत ने मुशीर के 118 रन और कप्तान उदय सहारन (84 गेंद में 75 रन) के साथ उनकी 156 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 301 रन बनाए। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया था। दो मैच में दो जीत से भारत ग्रुप ए में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और उसका अगले चरण में जगह बनाना लगभग तय है।

यह भी पढ़ें

मुशीर के बड़े भाई सरफराज ने भी गुरुवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 161 रन की पारी खेली। मुशीर ने 106 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के मारे।  मुशीर 66 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली 34 गेंद में शतक तक पहुंचे।  भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल संभवत: सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी सचिन धास ने अंत में नौ गेंद में 21 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जो इस मैदान पर अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वोच्च स्कोर है।

भारत ने अंतिम 10 ओवर में 119 रन बटोरे। मुशीर ने लय में आने में समय लिया लेकिन फिर आयरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान पर चारों तरफ शॉट खेले। ऑन साइड पर मजबूत मुशीर ने अपने सभी छक्के स्क्वायर लेग, डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच मारे। उन्होंने विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ओलिवर रिली (55 रन पर तीन विकेट) पर भी दो छक्के मारे। पहले मैच की तरह सहारन ने एक बार फिर एंकर की भूमिका निभाते हुए स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और मुशीर को उनका नैसर्गिक आक्रामक खेल खेलने दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Athletics Championship | नीरज चोपड़ा के ‘इस’ सुझाव से एथलेटिक्स में झंडे गाड़ सकता है भारत, जान…
Next: IND vs ENG 1st Test Day 2 Live | पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन होगा खास, यशस्वी-गिल हुए बने स्पिन गेंद…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.