Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Deep Grace Ekka Retirement | 29 वर्षीय महिला हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस ने लिया संन्यास, कहा- ‘समर्थन के…
  • SPORTS

Deep Grace Ekka Retirement | 29 वर्षीय महिला हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस ने लिया संन्यास, कहा- ‘समर्थन के…

News Chakra January 27, 2024
Deep-Grace-Ekka-Retirement-29-वर्षीय-महिला-हॉकी-खिलाड़ी.webp

Deep Grace Ekka Retirement

दीप ग्रेस एक्का (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) की डिफेंडर और पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka Retirement) ने शनिवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा की। दो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली दीप ग्रेस ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।  

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मैं बेहद कृतज्ञता और विनम्रता के साथ आधिकारिक तौर पर आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा करती हूं। 2011 से 2023 तक की यात्रा मेरे जीवन का मुख्य आकर्षण रही है, और मैं खेल के शिखर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।” इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 रियो ओलंपिक में भारत को क्वालीफाई कराने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में टीम की रक्षा पंक्ति में अहम भूमिका निभाई थी, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा था।

#ThankYouGrace

Throughout her stellar career, she gave us and our nation plenty of reasons to celebrate, now its her time to enjoy the second ‘quarter’ of her life.

Deep Grace Ekka retires as one of India’s most capped players with 268 matches under her belt.

Thank you,… pic.twitter.com/WIm5plJnKo

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 27, 2024

एक्का 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की भी सदस्य थी। उन्होंने 2014 और 2018 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया था। वह 2016 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 एशिया कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों की सदस्य भी थी। एक्का ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी यात्रा 17 साल की उम्र में 2011 में शुरू की जब उन्होंने अर्जेंटीना में चार देशों के टूर्नामेंट में पदार्पण किया।  इसके बाद वह बैंकॉक,(थाईलैंड) में अंडर 18 महिला एशिया कप में खेलने गईं। इसमें दमदार प्रदर्शन के कारण वह राष्ट्रीय शिविर में नियमित तौर पर जगह बनाने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें

 

एक्का ने कहा, ‘‘मैं साथी खिलाड़ियों, सभी कोच, सलाहकारों और सभी सहयोगी स्टाफ से कहना चाहूंगी कि आपकी उपस्थिति मेरे लिए बेहद खास रही है। मैं अपनी आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभारी हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं हॉकी इंडिया, ओडिशा हॉकी संघ, ओडिशा सरकार, भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण को उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देती हूं।”   

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लुलकिडीही गांव की रहने वाली एक्का ने जर्मनी में 2013 महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक्का को शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘एक दशक से अधिक समय से दीप ग्रेस एक्का महिला हॉकी में एक घरेलू नाम रही हैं। हॉकी में उनकी सफलता न केवल ओडिशा में बल्कि पूरे देश में युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा रही है।”

उन्होंने कहा, ‘‘उसने अपने पूरे करियर में शानदार खेल कौशल दिखाया है और पिछले दशक में टीम के विकास में बहुत योगदान दिया है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उसके शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।” (एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 1st Test | जो रूट ने की ओली पोप के बल्लेबाजी की तारीफ, कहा- मेरी नजर में सर्वश्रेष्ठ पारि…
Next: Davis Cup | भारतीय डेविस कप टीम के लिए पाक ने जारी किया वीजा, 60 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे खिलाड़ी

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image380791896-17713258520158641911161580543879.jpg
  • Top news

राजस्थान उच्च न्यायालय का सख्त आदेश: हाईवे से 75 मीटर दायरे में हटेंगे अवैध निर्माण

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image-72440036-17713247333573347175930437033386.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम दाँतिल के राजपाल सिंह भाटी को ‘बेस्ट ट्रैफिक पुलिस अवार्ड’

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image279118309-17713099688278978596665955939091.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ से एडवोकेट देवांश सिंह ने छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image-1063450363-17712635738426563645670047604393.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीडीएम जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क पर विवाद, अवैध वसूली का आरोप

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.