Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • PCB on BCCI Champions Trophy | दुबई में होगी ICC बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए BCCI से भागीदारी …
  • SPORTS

PCB on BCCI Champions Trophy | दुबई में होगी ICC बैठक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए BCCI से भागीदारी …

News Chakra March 10, 2024
PCB-on-BCCI-Champions-Trophy-दुबई-में-होगी-ICC.webp

PCB Chairman Naqvi wants assurance of participation from BCCI for Champions Trophy 2025

मोहसिन नकवी और जय शाह (PIC Credit: Social Media(

Loading

कराची/नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) अगले हफ्ते दुबई (Dubai) में होने वाली आईसीसी (ICC) बैठक के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत (India) की भागीदारी पर बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) से आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन फिलहाल इसकी संभावना नहीं है।  

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्यकारी बोर्ड की बैठक दुबई में अगले हफ्ते होगी। नकवी की योजना वैश्विक संस्था के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव शाह से भी बात करने की है। पर 2025 में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय बोर्ड तुरंत पाकिस्तान यात्रा की प्रतिबद्धता नहीं देगा क्योंकि इसममें लगभग एक साल का समय है।  

यह भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी एक आईसीसी टूर्नामेंट है और सभी अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों के पाकिस्तान जाने के कारण बीसीसीआई पूरी तरह से अपने दरवाजे बंद नहीं करेगा। लेकिन भारत सरकार से हरी झंडी टूर्नामेंट शुरू होने से कम से कम कुछ हफ्ते पहले ही मिल सकेगी। पीसीबी के एक सूत्र ने पिछले साल इस्तेमाल हुए ‘हाइब्रिड मॉडल’ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पीसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या भारत अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा और पिछले साल के एशिया कप के मुद्दों का दोहराव नहीं होगा।”  

जब बीसीसीआई के एक सूत्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान में खेलने पर फैसला केवल भारत सरकार ही कर सकती है और बीसीसीआई को सरकार के आदेश का पालन करना होगा। साथ ही सरकार से अनुमति मांगना भी अभी जल्दबाजी होगी। और अगर उनके नये अध्यक्ष फरवरी-मार्च 2025 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मार्च 2024 में किसी तरह के आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं तो वह गलतफहमी में हैं।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हुए जेसन रॉय, KKR ने ‘इस’ अनसोल्ड खिलाड़ी को किया टीम में शामि…
Next: Ranji Trophy 2023-24 Final | रहाणे-अय्यर के सपोर्ट में आए शार्दुल, कहा- आलोचना का नहीं समर्थन का समय

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.