Ranji Trophy 2023-24 Final | रहाणे-अय्यर के सपोर्ट में आए शार्दुल, कहा- आलोचना का नहीं समर्थन का समय

This is not the time to criticize Rahane and Iyer, but to support them: Shardul

शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर (PIC Credit: Social Media)

Loading

मुंबई: खराब दौर से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का समर्थन करते हुए मुंबई के हरफनमौला शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने रविवार को कहा कि संघर्ष कर रहे इन बल्लेबाजों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। 

रहाणे और श्रेयस विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन एक समान सात रन बनाकर आउट हुए। वानखेड़े स्टेडियम में 41 बार के चैंपियन की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई। मैच में 69 गेंद में 75 रन की आक्रामक पारी खेल कर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने वाले शार्दुल ने कहा, ‘‘अजिंक्य पूरे सत्र में रन नहीं बना पाये हैं। वह अच्छी लय में नहीं है। हम इसके लिए उन्हें दोष नहीं दे सकते क्योंकि उनका खराब समय चल रहा है।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिए बस एक कठिन दौर है। श्रेयस (और) अजिंक्य के बारे में मैं यही कहूंगा। ये लोग मुंबई और भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं।” शार्दुल ने सभी से आग्रह किया कि वे बुरे दौर से गुजर रहे इन अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन करें। उन्होंने कहा, ‘‘अभी उनका समय खराब चल रहा है। यह उनकी आलोचना करने के बजाय उनका समर्थन करने का समय है क्योंकि आलोचना करना आसान है।”

रहाणे ने अब तक आठ मैचों में 12.81 की औसत से केवल 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। दूसरी ओर, श्रेयस अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिबद्धताओं के कारण इस सत्र में मुंबई के लिए नियमित नहीं रहे हैं। उन्होंने तीन घरेलू मैचों में उन्होंने 19.33 के औसत से 58 रन बनाये है।

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।