French Open 2024 | सात्विक-चिराग ने फिर दिखाया कमाल, दूसरी बार अपने नाम किया खिताब, बने दुनिया की No…

Satwik-Chirag in French Open

फ्रेंच ओपन में सात्विक-चिराग (pic credit: X)

Loading

पेरिस: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) ने रविवार को यहां फ्रेंच (French Open) ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी (China) ताइपे के ली झे-ह्यूई (Lee Zhe-hui) और यांग पो-हुआन (Yang Po-huan) की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत के साथ दूसरी बार फ्रेंच ओपन बैडमिंटन पुरुष युगल (French Open Badminton Men’s Doubles) का खिताब जीता। 

दुनिया की नंबर एक भारतीय जोड़ी ने इससे पहले 2022 इस खिताब को जीता था। यह जोड़ी 2019 में फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थी। एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विक और चिराग ने ली और यांग को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 21-17 से हराकर सत्र का पहला खिताब जीता। भारतीय जोड़ी इस साल मलेशिया सुपर 1000, इंडिया सुपर 750 में दूसरे स्थान पर रही थी जबकि पिछले साल चाइना मास्टर्स सुपर 750 में भी उपविजेता रही थी।

यह भी पढ़ें

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।