Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ranji Trophy 2023-24 Final | रहाणे-अय्यर-मुशीर बने मुंबई की दीवार, विदर्भ को दिया 538 रन का लक्ष्य
  • SPORTS

Ranji Trophy 2023-24 Final | रहाणे-अय्यर-मुशीर बने मुंबई की दीवार, विदर्भ को दिया 538 रन का लक्ष्य

News Chakra March 12, 2024

Mumbai set a target of 538 runs for Vidarbha to win

अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और मुशीर खान

Loading

मुंबई: युवा मुशीर खान (Musheer Khan) (136) के शतक के अलावा श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (95) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) (73) के अर्धशतकों से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy 2023-24 Final) के तीसरे दिन मंगलवार को यहां विदर्भ (Mumbai vs Vidarbha) को 538 रन का विशाल लक्ष्य देकर अपना पलड़ा भारी रखा। 

दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं। ध्रुव शोरे सात जबकि अथर्व ताइडे तीन रन बनाकर खेल रहे है। टीम को जीत के लिए 528 रन और बनाने हैं। मुंबई ने 538 रन का लक्ष्य देकर अपना 42वां रणजी खिताब जीतने का दावा मजबूत कर दिया है। मुंबई के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन सतर्क रवैया अपनाया था लेकिन मंगलवार को उसके बल्लेबाज अधिक स्वच्छंद होकर खेले और टीम ने दूसरी पारी में 418 रन बनाए।

मुंबई के पहली पारी के 224 रन के जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में 105 रन ही बना सकी थी और 119 रन से पिछड़ गई थी। मुंबई ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 141 रन से की। रहाणे ने 58 रन से आगे खेलते हुए चौका जड़ा लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे (144 रन पर पांच विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय वाडकर को कैच दे बैठे। उन्होंने 143 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा।

यह भी पढ़ें

अय्यर ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे पर छक्के से शुरुआत की और 111 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के मारे। उन्होंने मुशीर के साथ चौथे विकेट के लिए 256 गेंद में 168 रन की साझेदारी भी की। अय्यर हालांकि शतक से सिर्फ पांच रन से चूक गए जब उन्होंने आदित्य ठाकरे (39 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉग ऑन पर अमन मोखाडे को कैच थमाया।

मुशीर भी अय्यर के साथ साझेदारी के दौरान अच्छी लय में दिखे। इस 18 वर्षीय बल्लेबाज ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी करते हुए आसानी से एक और दो रन जुटाए। उन्होंने खराब गेंद को सबक सिखाने में कोताही भी नही बरती। इस साल रणजी नॉकआउट मुकाबलों में नाबाद 203 और 55 रन की पारी खेलने वाले मुशीर ने एक बार फिर मुंबई के मध्य क्रम को मजबूती दी और 474 मिनट की पारी में 326 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके मारे। 

दुबे ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी मुशीर को पगबाधा करके उनकी पारी का अंत किया। मुंबई के निचले क्रम के बल्लेबाज अधिक समय नहीं टिक सके लेकिन शम्स मुलानी ने 85 गेंद में छह चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेलकर टीम की बढ़त को 500 रन के पार पहुंचाया। 

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Musheer Khan | 19 साल के सरफराज खान के भाई मुशीर ने रचा इतिहास, सचिन के सामने ही तोड़ा उनका 29 साल पु…
Next: Musheer Khan on Tendulkar | ‘सचिन सर को बड़े स्क्रीन पर देखकर प्रेरणा मिली’, विदर्भ के खिलाफ धाकड़ बल…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.