Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | खराब फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए जूझ रहे RCB के खिलाड़ी, टीम के कोच ने विराट कोहली लेकर कह…
  • SPORTS

IPL 2024 | खराब फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए जूझ रहे RCB के खिलाड़ी, टीम के कोच ने विराट कोहली लेकर कह…

News Chakra April 7, 2024
IPL-2024-खराब-फॉर्म-और-आत्मविश्वास-के-लिए-जूझ.jpg

विराट कोहली और एंडी फ्लावर (Photo Credit: Social Media)

विराट कोहली और एंडी फ्लावर (Photo Credit: Social Media)

Loading

जयपुर: मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी टीम की पांच मैच में चौथी हार के बाद कहा कि विराट कोहली की शानदार फॉर्म के बावजूद रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज ‘फॉर्म और आत्मविश्वास’ को लेकर जूझ रहे हैं। कोहली (113) के शानदार शतक के बावजूद आरसीबी तीन विकेट पर 183 रन ही बना सका जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की 58 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी की बदौलत जीत दर्ज की।

फ्लावर ने शनिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने पांच में से एक मैच जीता है और कोई भी टीम ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहती है। हां, हमारी बल्लेबाजी में कुछ समस्याएं हैं। विराट शानदार फॉर्म में हैं लेकिन अन्य खिलाड़ी फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए संघर्ष कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वे मजबूत और आत्मविश्वास महसूस करें। खिलाड़ियों को विपक्षी टीम को दबाव में डालने के लिए फॉर्म और आत्मविश्वास की जरूरत है। हमें अभी तक वह फॉर्म नहीं मिली है।”

कोहली ने 72 गेंद की अपनी नाबाद पारी के दौरान 12 चौके और चार छक्के लगाए लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसी (33 गेंद में 44 रन, दो छक्के, दो चौके) के अलावा उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर ने शानदार वापसी की। उन्होंने आईपीएल 2023 का अंत लगातार तीन शून्य के साथ किया था और अपनी पिछली तीन पारियों में 13 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

रॉयल्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर जोस बटलर के लिए खुशी है। आप जानते हैं कि हम शुरुआती साझेदारियों के बिना भी मैच जीत रहे हैं लेकिन वह और यशस्वी जायसवाल नेट्स में गेंद को बहुत अच्छे से मार रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘तो अब समय आ गया है कि उनमें से एक बड़ी पारी खेलना शुरू करे। यह देखना अच्छा है कि जोस बटलर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और लड़के जीत गए।”



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024. RR vs RCB | राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, RCB करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्…
Next: T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह को करें शामिल, इस पूर्व भारती…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.