T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह को करें शामिल, इस पूर्व भारती…

रिंकू सिंह और शिवम दुबे

रिंकू सिंह और शिवम दुबे

Loading

नई दिल्ली: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को शिवम दुबे और रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की। दुबे इस आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 160 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से रन बनाये हैं। वेस्टइंडीज में स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में दुबे का योगदान अमूल्य साबित हो सकता है।

उनके साथ ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू ने अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मजबूत दावा पेश किया है। प्रसाद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण शिवम दुबे, सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज होने के कारण सूर्या (कुमार यादव) और अपनी असाधारण फिनिशिंग क्षमता के लिए रिंकू सिंह।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा होगा अगर भारत टी20 विश्व कप में इन तीनों को अंतिम एकादश में शामिल करने का कोई रास्ता ढूंढ ले। टीम में विराट (कोहली) और रोहित (शर्मा) की मौजूदगी के कारण इन पांचों के बाद सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जगह बचेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कैसे होता है।” प्रसाद की इन बातों का मतलब यह होगा कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए अंतिम एकादश का हिस्सा बनना काफी मुश्किल होगा।



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।