Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI: पायलट की जनसभा कल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना थामेगें कांग्रेस का हाथ, तैयारी पूरी
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Shahpura

KOTPUTLI: पायलट की जनसभा कल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना थामेगें कांग्रेस का हाथ, तैयारी पूरी

News Chakra April 14, 2024
20240414_173400

न्यूज चक्र, कोटपूतली। लोकसभा चुनावों की मतदान की तारीख जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, चुनावी शतरंज पर चाल दर चाल माहौल करवट ले रहा है। जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस व भाजपा आमने- सामने की स्थिति में हैं। भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोटपूतली में जनसभा कर समर्थन मांग चुके हैं तो अब कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा के समर्थन में ठीक उसी जगह के सामने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट सोमवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।

पायलट की जनसभा कल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना थामेगें कांग्रेस का हाथ

  • जनसभा से पहले कि तस्वीर, कसाना के समर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • कसाना ने कहा, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगें कांग्रेस का हाथ
  • जनसभा की तैयारी पूरी, सड़क मार्ग से कोटपूतली पहुंचेगे पायलट

जनसभा से पहले कि तस्वीर, कसाना के समर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह

सोमवार को कोटपूतली में आयोजित होने वाली सचिन पायलट की जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उत्साह की एक वजह पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरों को माना जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के बाद एक-एक करके भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। यहां तक कि गहलोत सरकार में राज्यमंत्री रहे राजेन्द्र यादव ने भी हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे कोटपूतली में कांग्रेस नेतृत्व विहीन महसूस की जा रही थी। लेकिन अब पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना के कांग्रेस के साथ आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलती दिखाई दे रही है।

KOTPUTLI: पायलट की जनसभा कल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना थामेगें कांग्रेस का हाथ, तैयारी पूरी

कसाना ने कहा, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगें कांग्रेस का हाथ

इधर पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना ने सोमवार को कांग्रेस ज्वाइन करने की पुश्टि करते हुए कहा है कि‘ वे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगें। कसाना ने कहा कि उनका ध्येय पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाना रहेगा।’

KOTPUTLI: पायलट की जनसभा कल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना थामेगें कांग्रेस का हाथ, तैयारी पूरी

जनसभा की तैयारी पूरी, सड़क मार्ग से कोटपूतली पहुंचेगे पायलट

कोटपूतली में कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थन में सोमवार को आयोजित होने सभा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस नेता सांवत गुर्जर ने बताया कि यहां नेशनल हाइवे पर दूध डेयरी के समीप सभा स्थल बनाया गया है। सभास्थल पर बीस हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुर्जर ने बताया कि पायलट अलवर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद करीब दो बजे सड़क मार्ग से कोटपूतली पहुंचेगे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीकर : कार व ट्रक में टक्कर, कार में सवार लोग जिंदा जले
Next: CSK Vs MI | CSK ने MI को 20 रन से हराया, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और पथिराना चमके; रोहित शर्मा का…

Related Stories

image_editor_output_image1516286398-1775919234057155611533915593419.jpg
  • Shahpura

शाहपुरा: कीचड़ से गुजरी अंतिम यात्रा, लोगों ने कहा शर्म करे प्रशासन

Vikas Verma April 11, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-788705866-1776676685642805684165933168187.jpg
  • Top news

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का जोरदार स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 20, 2026
image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.