भिवाड़ी : साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, भिवाड़ी। यूआईटी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 82 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

भिवाड़ी : साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

यूआईटी थानाधिकारी सत्यनारायण के अनुसार, गुरुवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बंबन गांव के बाहर एक खंडहर में कुछ युवक मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को थर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौफीक, सलीम, मोहम्मद इरशाद, मनीष और नासिर के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि वे पिछले दो महीनों से साइबर ठगी में सक्रिय थे और लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठग रहे थे। पुलिस का मानना है कि इनसे पूछताछ में ठगी के और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों और उनके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

भिवाड़ी में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।