कोटपूतली : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 567 मरीज लाभान्वित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। इटर्नल हॉस्पिटल सांगानेर, श्री देवनारायण गुर्जर समाज कल्याण समिति और जीकेप के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का भगतजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल ने फीता काट कर उदघाटन किया।

कोटपूतली : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 567 मरीज लाभान्वित

शिविर में संबोधित करते हुए राधा पटेल ने कहा कि कोटपुतली मेडिकल का हब बनता जा रहा है तथा कोटपुतली क्षेत्र में हेल्थ और वेलनेस की संभावनाएं बहुत हैं। पटेल ने कहा कि इस तरह के शिविर से आमजन को राहत मिलती है तथा आर्थिक बचत भी होती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री देवनारायण वीर गुर्जर समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चिरंजीलाल गुर्जर और जी केप ब्लॉक अध्यक्ष  हवासिंह कसाना और प्रधानाचार्य पुरण कसाना थे।

शिविर में डॉ महेंद्र गुप्ता हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ राजेश यादव न्यूरो फिजिशियन ने अपनी सेवाएं दी और नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की मदद की तथा प्रोफेसर डॉ जे आर गुर्जर, डायरेक्टर घनश्याम कसाना और सुंदर कसाना, रोशन गुर्जर, हरिराम अवाना, विक्रम भरगढ़, हिमांशु कसाना, विकाश यादव, नेहा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।