प्रदेश में 2 दिन नहीं बनेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, जानिए वजह

20 और 21 मार्च को बंद रहेगा ‘पहचान’ पोर्टल

जयपुर। राजस्थान में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन से जुड़े ऑनलाइन कार्य 20 और 21 मार्च को नहीं हो सकेंगे। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार, ‘पहचान’ पोर्टल का भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर (BSDC) पर माइग्रेशन किया जा रहा है, जिससे पंजीयन की प्रक्रिया और सुचारू हो सके।

प्रदेश में 2 दिन नहीं बनेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, जानिए वजह

फिलहाल, इस पोर्टल पर करीब 3.50 करोड़ रिकॉर्ड संग्रहीत हैं और भविष्य में यह संख्या और बढ़ेगी। माइग्रेशन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी, जिससे इन दो दिनों में जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सकेंगे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।