यासीन खान हत्याकांड: आठ माह से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दोनों पर था 5000-5000 रुपये का इनाम

कोटपुतली-बहरोड़। जिला कोटपुतली-बहरोड़ की नारायणपुर थाना पुलिस ने यासीन खान हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आठ माह से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000-5000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।

यासीन खान हत्याकांड: आठ माह से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी – वसीम उर्फ यश और उसका साथी साहिल खां – हत्याकांड में शामिल थे और लगातार फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी दशरथसिंह आरपीएस के पर्यवेक्षण में की गई। नारायणपुर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी एवं मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर बीकानेर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।