रक्षाबंधन पर भी जारी रहा एफआरटी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कंपनी से एरियर समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) कार्मिकों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भी जारी रहा। कोटपूतली में विद्युत विभाग की एफआरटी टीम के 20 कार्मिक कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे, वहीं शाहपुरा, मनोहरपुर, राडावास और विराटनगर के एफआरटी कार्मिकों ने शाहपुरा में विधायक मनीष यादव के नाम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।

रक्षाबंधन पर भी जारी रहा एफआरटी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

जानकारी के अनुसार, एफआरटी टीम 24 घंटे बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए फील्ड में सक्रिय रहती थी, लेकिन एरियर समेत 13 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर पिछले तीन दिनों से कार्मिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

रक्षाबंधन पर भी जारी रहा एफआरटी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

विभाग ने इस बीच सरकारी लाइनमैनों को 24 घंटे फील्ड में रहकर फॉल्ट सुधारने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालना एफआरटी टीम के बिना मुश्किल माना जा रहा है। हड़ताल के चलते कई इलाकों में बिजली बहाली का काम प्रभावित हो रहा है।

रक्षाबंधन पर भी जारी रहा एफआरटी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।